मौसम फिर बदलेगा रंग, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
देहरादून। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर 1, 2 और 3 मार्च को बारिश और बर्फबारी की आशंका बनी हुई है, जिसके कारण एक बार फिर से उत्तर भारत में भारी उलटफेर देखने को मिल सकता है। विभाग ने कहा है कि चमोली में भारी बारिश संभव है तो वहीं उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में अगले 3 दिनों में तेजी से तापमान गिरने की आशंका है।

पहाड़ों पर बारिश के आसार हैं
जहां पहाड़ों पर बारिश के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में पारा बढ़ गया है, दो दिन पहले दिल्ली के मौसम में अचानक से तब्दीली देखी गई। दिल्ली में बीते शुक्रवार को 15 साल का रिकॉर्ड गर्मी का टूट गया, आपको बता दें कि दिल्ली में उस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था तो वहीं न्यूननम तापमान भी सामान्य से 12 डिग्री ज्यादा था। मालूम हो कि ऐसा साल 2006 में हुआ था जब फरवरी में दिल्ली इतनी गर्म हुई थी। उस वक्त 21 फरवरी को दिल्ली में 32 डिग्री तापमान पहुंचा था।

दिल्ली में भी होगी तेज बारिश
हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ों की बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी होगा इस वजह से दिल्ली-एनसीआऱ में आज और कल बारिश के आसार दिख रहे हैं। तो वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ा है लेकिन अगले दो-तीन दिनों में एक बार फिर से तापमान में कमी आएगी। आईएमडी ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले पड़ने की भी आशंका व्यक्त की है।

इन राज्यों में मौसम पलटी मार सकता है...
जबकि स्काईमेट के मुताबिक आज से लेकर आने वाले चार दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर में मंगलवार को ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि दिल्ली समेत यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं दक्षिण में भी मौसम पलटी मार सकता है। आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी बारिश संभव है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत












Click it and Unblock the Notifications