महाशिवरात्रि पर श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में नहाने गए तीन छात्र डूबे, बिहार के दो छात्रों की मौत

महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गईंं। वहीं एक छात्र को सकुशल बचा लिया गया है। हादसे में मरने वाले दोनों युवक हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्र बताए जा रहे है।

अलकनंदा नदी ने डूबे दोनों छात्रों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए है। दोनों छात्र बिहार के मुजफ्फपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है। दोनों गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र थे। वहीं जिस छात्र को सकुशल बचाया गया है, वो बीफार्मा का स्टूडेंट है। स्टूडेंट का इलाज चल रहा है।

Three students take bath Alaknanda river Srinagar Garhwal Mahashivratri drowned two Bihar died

जानकारी के मुताबिक चार छात्र चौरास क्षेत्र में नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बताया जा रहा ​है कि महाशिवरात्रि पर आज दोपहर में एसडीआरएफ को नदी में नहाने के लिए गए तीन युवक के नदी में डूबने की सूचना दी।

एसडीआरफ, 40 पीएसी पौड़ी और कीर्तिनगर थाना पुलिस ने नदी में संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बारी-बारी से तीनों युवकों को नदी से निकाला गया। तीनों को बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को तो मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक को डॉक्टर बचाने में कामयाब हो गए। वह युवक यूपी वाराणसी का बताया जा रहा है।

एसडीआरएफ ने बताया कि चौरास पुल के पास अलकनंदा नदी में तीन युवक तैरने के लिए नदी में उतरे थे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत बचा लिया गया। शेष दो युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीएसी, जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। संयुक्त प्रयासों से दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी टीम द्वारा दोनों युवकों के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

मृतक के नाम:

  • आयुषराज पुत्र उम्र 20 वर्ष, निवासी जाजर मुजफ्फरनगर बिहार।
  • हर्षराज कौशिक उम्र 19 वर्ष ।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+