उत्तराखंडः बागेश्वर में भूस्खलन की चपेट में आया घर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
उत्तराखंडः भूस्खलन की चपेट में आया घर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
देहरादून, 11 जुलाई: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक घर भूस्खलन की चपेट में आकर तबाह हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया है कि लगातार बारिश के चलते भूस्खलन हुआ, जिससे एक मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शनिवार रात काफी ज्यादा बारिश हुई है। जिससे मलबे में घर के दबने का ये हादसा हुआ। प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भी बारिश होती रही। मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिन चमक के साथ तेज बारिश होना का अनुमान है।
दिल्ली समेत कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी से बहुत ही भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। जिन राज्यों में भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की संभावना है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल जैसे राज्य भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications