6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, चारधाम यात्रा का इस दिन से होगा आगाज
12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल हैं भगवान केदारनाथ
देहरादून, 1 मार्च। विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के कपाट 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे। आज महाशिवरात्रि पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में 12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज के तहत घोषित की गई। केदारनाथ के कपाट 6 मई को प्रातः 6.25 पर शुभ मुर्हुत में खुलेंगे। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली 2 मई को केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी। दो मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदार धाम के लिए रवाना होगी। 2 मई को डोली गुप्तकाशी, 3 मई को फाटा, 4 मई को गौरीकुंड वह रात्रि विश्राम के बाद 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 पर कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के धर्माधिकारी ओमकारेश्वर शुक्ला, पुजारी व वेदपाठीगणों द्वारा पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि व मुहूर्त निश्चित किया गया।
8 मई को खुलेंगे बदरी विशाल के कपाट
उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम हैं, जिनकी कपाट खोलने की तिथि अब सामने आ गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। बद्रीनाथ धाम मंदिर कपाट 8 मई को 6 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 3 मई को खोले जाएंगे। इस तरह से चारधाम यात्रा का आगाज 3 मई को हो जाएगा। गंगोत्री, यमुनोत्री के बाद 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications