The Doon School आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को भी टॉप स्कूल में ए​डमिशन, जानिए कैसे करें आवेदन

देश के टॉप स्कूलों में शामिल दून स्कूल में अब मेधावी छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। प्रतिष्ठित विद्यालयों में शामिल दून स्कूल में अब होनहार बच्चे निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे।

अब ये मौका आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को भी मिलेगा। इसके लिए स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना है, जिसके बाद प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित होगी और फिर साक्षात्कार के बाद एडमिशन मिलेगा।

The Doon School Financially weak meritorious students get admission top schools know how apply

स्कूल की ओर से छात्र को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि 20 से 120 फीसदी तक हो सकती है। दून स्कूल छात्रवृत्ति परीक्षा 14 जुलाई 2024 को संपन्न होगी। आवदेन करने का शुल्क मात्र 100 रुपये है, यह छात्रवृति परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी और इसमें अंग्रेजी, गणित, केस स्टडीज और रीजनिंग के जरिए अभ्यर्थियों की दक्षता का आकलन किया जाएगा।

इसमें उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को 6 अक्टूबर को आयोजित मुख्य परीक्षा पास करके साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। स्कूल की तरफ से छात्र को दी जाने वाली छात्रवृति राशि 20 से 120 फीसदी तक हो सकती है, इसका निर्धारण छात्र के परिवार की वित्तीय जरूरतों व आर्थिक स्थिति के आधार पर छात्रवृत्ति समिति की ओर से किया जाएगा।

बच्चों की रीजनिंग, अंग्रेजी गणित और केस स्टडीज जैसे विषयों में दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। 6 अक्टूबर को मैन एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद बच्चों के इंटरव्यू किए जाएंगे। सातवीं कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 30 सितंबर 2024 तक 11 से 12 साल होनी चाहिए।

वहीं, आठवीं कक्षा में एडमिशन पाने के लिए बच्चों की उम्र 12 से 13 साल होनी चाहिए। 1935 में स्थापित दून स्कूल की स्थापना कलकत्ता के एक अधिवक्ता एसआर दास ने की थी। जिसमें कई नामचीन हस्तियां पढ़ाई कर चुके हैं।

सातवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 30 सितंबर 2024 तक 11 से 12 वर्ष होनी चाहिए और आठवीं कक्षा के लिए छात्र की आयु 30 सितंबर 2024 तक 12 से 13 वर्ष की होनी चाहिए।

यहां करें आवेदन

https://www.doonschool.com/dsse/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उसकी फीस सिर्फ 100 रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+