Uttarakhand: नगर निकायों का कार्यकाल पूरा, प्रशासक के तौर पर डीएम रहेंगे तैनात, जानिए कब होंगे चुनाव

Uttarakhand: उत्तराखंड में अब नगर निकाय प्रशासकों के हवाले हो जाएंगे। प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल पूरा गया है। शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

Term of municipal bodies completed, DM remain posted as administrator, know when elections will held

अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य भी किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे। जो कि फरवरी के बाद ही संभव माना जा रहा है।

उत्तराखंड में नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा गया है। नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा। नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा।

बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे। प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे।

अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। उधर, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+