Tehri news: मां गई थी सावन में मंदिर में जल चढ़ाने, बेटी को आंगन से उठाकर ले गया गुलदार
उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब टिहरी के घनसाली के भोड़ गांव में गुलदार ने 9 साल की लड़की को अपना निवाला बना दिया।
बताया गया कि लड़की घर के आंगन में खेल रही थी। जब परिजन घर पहुंचे तो बेटी नहीं मिली। इसके बाद तलाश की गई तो लड़की का शव रात में झाड़ियों में क्षत विक्षत अवस्था में मिला। जबकि घटना दिन की बताई जा रही है।

टिहरी जिले के भिलंगना के भोड़ गांव में गुलदार ने दिनदहाड़े एक लड़की को उठा ले गया। जिसका शव गांव से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मिला है। 9 वर्ष की पूनम चौथी कक्षा में पढ़ती थी। जो कि स्कूल से दोपहर बाद घर लौटी। दिन का खाना खाने के बाद वह आंगन में आ गई। इस बीच पहले से घात लगाए गुलदार ने पूनम पर हमला किया और खींचकर झाड़ियों में ले गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूनम की मां सावन के व्रत के लिए मंदिर में जल चढ़ाने गई थी। जब वो लौटकर आई तो पूनम घर पर नहीं मिली। काफी देर खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में आसपास के लोगों ने जंगल की तरफ खोजबीन की तो देर शाम पूनम का शव क्षत विक्षत अवस्था में घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। विभाग ने पिंजरा लगाने की बात की है। साथ ही बाघ को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications