Tehri: देवप्रयाग में दरका पहाड़, भारी भूस्खलन से दो घायल, मकान और कुछ वाहनों को नुकसान,सड़क मार्ग बंद
Tehri Devprayag landslide: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। टिहरी जिले के देवप्रयाग में पहाड़ से भूस्खलन हुआ है। देवप्रयाग में भारी भूस्खलन से काफी नुकसान भी हुआ है। भूस्खलन का भयावह वीडियो भी सामने आया है। इस दौरा कुछ लोग घायल हुए, जबकि कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
प्रशासन की ओर से बार बार मौसम देखकर ही यात्रा करने की अपील की जा रही है। भूस्खलन के कारण पौड़ी देवप्रयाग मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। जिसे सुचारू करने के लिए प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं। इस बीच भारी बारिश को देखते हुए लोगों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। जगह जगह लैंडस्लाइड की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच टिहरी जिले के देवप्रयाग में पहाड़ से भूस्खलन हुआ है। भारी बारिश के चलते भीषण भूस्खलन हुआ। जिसके वीडियो भी सामने आ रहे हैं।
भारी बारिश के चलते भीषण भूस्खलन हुआ। संगम क्षेत्र से सटे पौड़ी बाह बाजार में पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। वहीं पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से एक गौशाला, एक मकान और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
वीडियो से साफ पता चल रहा है कि अचानक पहाड़ियों से पत्थरों की बारिश हो रही है। जिसमें अचानक बड़े-बड़े बोल्डर भी गिरे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। पौड़ी-देवप्रयाग स्टेट हाईवे पर मलबा जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। जिसे चालू करने के लिए मशीनें जुटी हुई हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना से नुकसान होने वाले लोगों को राहत देने की मांग की है।
वहीं देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने आपदा सचिव से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों की मदद को लेकर पत्र सौंपा है। साथ ही जिनके मकान पूरी तरीके से ध्वस्त हो गए हैं उनके रहने की और खाने की व्यवस्था की मांग की है। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी, साथ ही आपदा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेगी।












Click it and Unblock the Notifications