न​निहाल में खेल रहे तीन साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, घर के इकलौते बच्चे की मौत से मचा कोहराम

गुलदार के आतंक से एक बार फिर पहाड़ में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश भर में लगातार गुलदार के आतंक की खबरें सामने आ रही है। इस बीच टिहरी के घनसाली में ननिहाल में अपने मामा के बच्चों के साथ खेल रहे तीन साल के मासूम को गुलदार उठाकर ले गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मासूम का शव घर से लगभग 100 मीटर की दूर झाड़ियों में बरामद हुआ है। घटना टिहरी के घनसाली के ग्राम पंचायत पूर्वाल की है।

tehri guldaar three-year-old innocent child playing garden death only child of house created uproar

केमर पट्टी के बणगांव निवासी मंजू देवी अपने मायके पूर्वाल आई थी। रविवार देर शाम को उनका बेटा राजकुमार अपने मामा के बच्चों के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उसपर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया।

मां ने जब काफी देर खोजबीन की तो मासूम का पता नहीं चला, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग वहां आ गए। लोगों ने देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। जिसके बाद करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने वन​कर्मियों को गांव में तैनात कर दिया है। मासूम घर का इकलौता बेटा था। उसके पिता होटल में नौकरी करते हैं।

पौड़ी तहसील चौकीसैंण के ग्राम मरखोला की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। मरखोला गांव की दीपा देवी गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी। जहां बीते कल शाम गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। महिला के गाल, हाथ व कंधे पर गुलदार ने नाखून के निशान मारे हैं। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भागा। ग्रामीणों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में घायल महिला को भर्ती कराया है। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+