Tehri accident: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटकर खाई में लटका, 3 की मौत, 16 घायल
Tehri accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाइवे पर बुधवार सुबह जाजल और फ़कोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटकर खाई में लटक गया। दुर्घटना में 3 कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नरेंद्रनगर अस्पताल और ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर टिहरी की डीएम नीतिका खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि ये ट्रक कांवड़ियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा था, इस बीच ये हादसा हो गया। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे कांवड़ यात्रियों का ट्रक हादसे का शिकार हो गया। घटना जाजल फकोट के बीच में हुई। कांवड़ यात्रियों का ट्रक सड़क पर पलट गया। वाहन में 19 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।
ट्रक में कुल 19 कावड़ यात्री सवार थे। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। 16 लोग घायल है। जिसमें से चार गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में उपचार किया जा रहा है। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई है।
मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीमें रेस्क्यू कार्य चला रही हैं। बता दें कि 11 जुलाई से कांवड यात्रा शुरू होने जा रही है। इसी के चलते अब कांवड़ियों का गंगोत्री धाम पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि ये ट्रक कांवड़ियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रहा था, इस बीच ये हादसा हो गया। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications