देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा, सीएम धामी ने पूजा कर किया शुभारंभ, हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा

सोमवार को देहरादून शहर में श्री टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया।

सोमवार को देहरादून शहर में श्री टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहारनपुर चौक में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।

 Tapkeshwar Mahadev procession Dehradun, CM pushkar Dhami started worshiping, flowers helicopter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। धामी ने शोभायात्रा में शामिल होकर शिव के सभी स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। साथ ही हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान मंदिर, राजा रोड, कोतवाली होते हुए पलटन बाजार, जंगम शिवालय, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल, दुर्गामल्ल पार्क, डाकरा बाजार, गढ़ी चौक होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। यात्रा के पीछे-पीछे मार्ग पर सेवादारों की ओर से सफाई भी की गई।

श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारियों की ओर से यात्रा मार्ग पर स्टाल लगाकर पानी, शर्बत, जूस, खीर, फल आदि वितरित की। टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में भंडारा आयोजित किया गया। शोभायात्रा में चंद्रयान-3 और धार्मिक पोस्टर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान लोगों ने जमकर शिव भक्ति में रंगे नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+