Tanu Rawat जानिए कौन है फेमस यूट्यूबर, कितनी है कमाई, क्या है कम कपड़े वाली रील का विवाद, जमकर मचा बवाल
Tanu Rawat उत्तराखंड की फेमस यूट्यूबर नए विवाद में फंस गई हैं। ऋषिकेश की मशहूर यूट्यूबर तनु रावत का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे अशोभनीय बताते हुए आपत्ति जताई है। आरोप है कि यह वीडियो अशोभनीय और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।
संगठन के लोगों का कहना है कि वीडियो में पहने गए कपड़े आपत्तिजनक हैं और इसे उन्होंने जय राम आश्रम परिसर के एक फ्लैट में वीडियो शूट किया, जो हिंदू धर्म के खिलाफ है। लोगों का ये भी आरोप है कि ऋषिकेश धर्म की नगरी है, यहां से इस तरह का संदेश नहीं जाना चाहिए।

तनु रावत के वीडियो को लेकर जहां लोग सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर रहे हैं, वहीं ऋषिकेश में हंगामा मचा हुआ है। हिंदू संगठनों ने वीडियो पर आपत्ति जताते हुए मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए। मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने इलाके के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।
वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले तनु रावत को उनके मॉडर्न कपड़ों और टीका पहनने के लिए विरोध झेलना पड़ा था। इस विवाद पर तनु रावत ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वे सिर्फ डांस और कंटेंट क्रिएशन के लिए वीडियो बनाती हैं। माथे पर त्रिपुंड और पारंपरिक लुक में डांस करने के कारण वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। साथ ही वह कई हिंदी गानों पर शॉर्टस भी बनाती हैं।
तनु रावत ऋषिकेश की रहने वाली और फेमस यूट्यूबर हैं। जो डांस और शिव-कृष्ण भक्ति रील्स के लिए जानी जाती हैं। उनके यूट्यूब पर 4.55 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनके हर वीडियो और रील पर उन्हें लाखों व्यूज़ मिलते हैं। सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी महीने की कमाई 15-20 लाख रुपए के करीब है।












Click it and Unblock the Notifications