Dehradun news:तिरंगे के साथ जमकर आतिशबाजी,सड़कों पर उमड़े हजारों लोग,ऐसा था देहरादून में जीत के जश्न का नजारा

टीम इंडिया की T20 World Cup 2024 में शानदार जीत पर देहरादून समेत उत्तराखंड में जग​ह जगह जश्न मनाया गया। राजधानी देहरादून में हजारों लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।

शहर के चौराहों पर लोग तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। जिससे जगह जगह जाम की स्थिति बन गई। फिर भी लोग गाड़ियों पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाने लगे।

T20 World Cup 2024 Final dehradun video Huge fireworks tricolor thousands of people gathered streets scene of victory celebration in Dehradun

घंटाघर के साथ ही हर जगह जमकर आतिशबाजी हुई। रात करीब साढ़े 11 बजे देहरादून के घंटाघर पर हजारों की संख्या में लोग जीत का जश्न मनाने उमड़ पड़े।

टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच में हर एक गेंद पर लोगों की सांसे थमी रही। कभी मैच भारत के तो कभी साउथ अफ्रीका के पक्ष में जाता दिखा। शाम से ही लोग टीवी और मोबाइल पर चिपके हुए नजर आए।

मैच के दौरान लोगों की सांसे थमी रही। इस बीच जैसे ही अंतिम ओवर आया तो लोग सड़कों पर नजर आने लगे। देहरादून के घंटाघर पर हजारों लोग जमा हो गए। एक एक गेंद पर लोगों का रिएक्शन सामने आने लगा। तिरंगा लेकर हर कोई जीत की दुआ करता रहा।

जोर जोर से नारेबाजी शुरू हुई। जैसे ही अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या ने आखिरी गेंद फेंकी और भारत की जीत हुई। इसके बाद मानों हर तरफ दिवाली जैसा जश्न हुआ। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पूरा शहर झूम उठा। चारों ओर के मार्ग जाम हो गए, लेकिन जाम में वाहन में बैठे लोग भी भारत माता की जय के नारे लगाकर जश्न मनाते दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जोश में होश न खोने की अपील के साथ स्थिति को कंट्रोल में रखा।

भारत की जीत के साथ शहर में आतिशबाजी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक आसमान में पटाखे नजर आते रहे। काफी देर तक पूरा शहर पटाखों की आवाज से गूंजता रहा और चमकता दिखा। घंटाघर, राजपुर रोड समेत कई अन्य स्थानों लोग तिरंगा लेकर भी नजर आए। हर तरफ देशभक्ति का माहौल दिखा। हर कोई भारत माता की जय और रोहित शर्मा की टीम को बधाई देते हुए नजर आए। इस दौरान हर कोई घंटों जमकर थिरकता रहा।

VIDEO-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+