Samarth Portal: उत्तराखंड में एक साथ 10 कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं छात्र, जानिए कैसे

उत्तराखंड में अब उच्च शिक्षा में आवेदन के लिए छात्र अब घर बैठे ही एक ही पोर्टल पर 10 कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने समर्थ पोर्टल को लांच किया है।

 Students can apply for admission in 10 colleges simultaneously in Samarth Portal, Uttarakhand, know how

उत्तराखंड में अब उच्च शिक्षा में आवेदन के लिए छात्रों को कॉलेजों में जाकर भटकने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए छात्र अब घर बैठे ही एक ही पोर्टल पर 10 कॉलेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने समर्थ पोर्टल को लांच किया है।

विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल

उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। छात्र उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय,महाविद्यालय में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल में आवेदन कर सकते है। समर्थ पोर्टल के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल में सरल और त्वरित पंजीकरण प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। एकीकृत समर्थ पोर्टल पर छात्र के लिए सभी आवश्यक सूचना उपलब्ध होंगी। मोबाइल के माध्यम से भी पोर्टल पर सरलता से आवेदन किया जा सकता है।

10 महाविद्यालयो में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते

राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के छात्रों के लिए सुगम और सरल आवेदन प्रक्रिया की गई है। अभ्यर्थी पंजीकरण के समय अपनी पसंद के अधिकतम 10 महाविद्यालयो में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन माध्यम में कहीं से भी आवेदन करने की सुविधा भी पोर्टल में मौजूद है। उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ से छात्रों को महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब जगह जगह नहीं भटकना पड़ेगा। कोई भी अभ्यर्थी पंजीकरण के समय अपनी पसंद के अधिकतम 10 महाविद्यालयो में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते है।

मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी को प्रवेश मिल पाएगा

मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी को महाविद्यालय में प्रवेश मिल पाएगा। पोर्टल के शुभारंभ से छात्रों को समय और फॉर्म में लगने वाली राशि की बचत होगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार एक प्रदेश एक प्रवेश एक परीक्षा और एक परिणाम के संकल्प को पूरा कर रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में डिग्री कॉलेज बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी पर भी कार्य किया जा रहा है। राज्य में प्रोफेशनल एवं मॉडल कॉलेजों की स्थापना तेजी से हो रही है। नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम हो इसके लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर कार्यरत है।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi-NCR में होगी बारिश, तो यहां चमकेगी बिजली यहां आएगा तूफान | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+