Student union election 2022: नामांकन प्रक्रिया पूरी, अब मतदान से पहले जारी है प्रत्याशियों की जोर आजमाइश

उत्तराखंड के सभी 119 डिग्री कॉलेजों में 24 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होंगे और उसी दिन मतगणना होगी। एबीवीपी और एनएसयूआई समेत सभी छात्र संगठनों ने अपने पुराने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है।

student union elections dav college dehradun nomination abvp nsui Voting counting December 24

उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजते ही छात्र संगठनों का शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। 24 दिसंबर को मतदान और मतगणना होनी है। इससे पहले नामांकन होने के बाद कॉलेजों में वोट के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई। प्रत्याशियों के साथ ही एबीवीपी और एनएसयूआई समेत सभी छात्र संगठनों ने अपने पुराने दिग्गजों को मैदान में उतार दिया है।

सभी 119 डिग्री कॉलेजों में 24 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान

प्रदेश के सभी 119 डिग्री कॉलेजों में 24 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होंगे और उसी दिन मतगणना होगी। जिसका शोर कॉलेजों में पूरी तरह सुनाई देने लगा है। छात्रों ने अपने-अपने संगठन और प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। पूरे प्रदेश के कॉलेजों में से सबसे ज्यादा संगठनों की नजर डीएवी कॉलेज में लगी है। प्रदेश के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज डीएवी कॉलेज में तकरीबन 11 हजार के करीब छात्र मतदान करेंगे। खास बात यह है कि इनमें आधे छात्र और आधी छात्राएं हैं। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई (NSUI) और एबीवीपी (ABVP) में जोरदार टक्कर मानी जा रही है। इसके साथ ही महासचिव पद पर सत्यम ग्रुप, आर्यन ग्रुप में सीधी टक्कर है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि इस बार 5500 छात्र और 5500 छात्राएं वोट डालेंगी। सभी को आईकार्ड जारी किए गए हैं। डीएवी में 26 उम्मीदवार मैदान में है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी, एनएसयूआई और निर्दलीय ने नामांकन कराया है। उधर डीबीएस कॉलेज में 47 प्रत्याशी मैदान में हैं। एमपीजी कॉलेज मसूरी में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

Recommended Video

      उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव का शोर

      संगठनों का जुलूस, शक्ति प्रदर्शन शुरू

      डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी, एनएसयूआई व अन्य संगठनों का जुलूस, शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है। मंगलवार को एबीवीपी और सत्यम शिवम ने शक्ति प्रदर्शन किया। बुधवार को एनएसयूआई और आर्यन संगठन का शक्ति प्रदर्शन होगा। इस बीच छात्र संगठनों ने अपने पुराने दिग्गजों को भी मैदान में उतार दिया है। जिससे हर प्रकार की सियासी रणनीति पर काम किया जा सके। इसके साथ ही छात्र संगठनों की और से छात्रों को लुभाने के लिए चुनावी वादे करने शुरू कर दिए हैं। एनएसयूआई ने छात्रों से फ्री पार्किंग, कैंपस में फ्री वाईफाई, नई बसों में पास, हॉस्टल की सुविधा शुरू करने समेत कई वायदे किए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+