यूपी से पहाड़ में नशे का धंधा करने वाले तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, महिला की आड़ में ऐसे करता था ड्र्ग तस्करी
उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा बिजनौर जिला उत्तर प्रदेश के मुख्य तस्कर के साथ एक महिला को ड्रग तस्करी के आरोप में पकड़ा है। जो अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर अपनी सहयोगी महिला की आड़ में ड्रग तस्करी का धंधा चलाता था।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना सेलाकुई क्षेत्र से आज 02 ड्रग तस्करौ को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से करीब 2 किलो 100 ग्राम चरस की बरामदगी की गई है। जिसे यह तस्कर पुरोला उत्तरकाशी से लाकर देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अपने पैडलरों को सप्लाई करने वाले थे।

पकड़े गये दोनों ड्रग तस्करों यूनुस पुत्र इद्दू पता सलाराबाद थाना धामपुर जिला उत्तर प्रदेश हाल निवासी शहजाद का मकान शास्त्री नगर खाल बसंत विहार देहरादून और माहेश्वरी उर्फ मेघा पुत्री वीरेंद्र लाल निवासी झूला बगड़ नंदप्रयाग जनपद चमोली हाल निवासी गोदावरी का मकान निकट गैस एजेंसी गोविंदगढ़ देहरादून के विरूद्ध थाना सेलाकुई देहरादून पर एएनटीएफ टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम को विगत काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि देहरादून क्षेत्र में काफी मात्रा में ड्रग की सप्लाई धामपुर उत्तरप्रदेश के तस्करों द्वारा की जा रही है। जिस पर मेन्यूवली काम करते हुए ड्रग डीलर को चिन्हित किया गया एवं उसकी निगरानी एवं गिरफ्तारी के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम द्वारा अपना जाल बिछाया गया।
जिसके फलस्वरूप आज 11 बजे करीब सेलाकुई रामपुर पुल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध चरस की बरामदगी की गई है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वह पकड़ी गई चरस को पुरोला उत्तरकाशी से महिला की आड़ में कई बार ला चुके है। ड्रग तस्कर अपने साथ महिला को पुलिस चेकिंग से बचने के लिए हमेशा साथ रखकर ड्रग की सप्लाई करता था। अभियुक्त द्वारा बतायी गई जानकारी के अनुसार स्थानीय पैडलरों के खिलाफ एएनटीएफ टीम द्वारा शीध्र ही कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications