एसटीएफ ने भूटानी व तिब्बती नागरिक को दिल्ली से किया गिरफ्तार, विदेश भेजते थे सिम, पैसे का लालच देकर साइबर हमला

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने भूटानी नागरिक एवं तिब्बती नागरिक (संदिग्ध चाईनीज़) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इस मामले में एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से हौंककौंग, वियतनाम और चाईना में 500 से ज्यादा फर्जी सिम भेजे, जिन्हें देशभर में हो रहे तमाम चीनी घोटालों में प्रयोग किया जा रहा है।

STF arrested Bhutanese Tibetan citizen from Delhi, used send SIM abroad, cyber attack luring money

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराधी टेलीग्राम व यूट्यूब के माध्यम से यूट्यूब वीडियो लाईक एवं सब्स्क्राईब करने के टास्क नाम पर घर बैठे लाभ कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है।

इसी क्रम में एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा मो0नं0 +1(272)287-0041 व +91-9993595763 से पीड़ित को मैसेज कर खुद को Rankon Technologies (India) से बताकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर लिंक भेजा गया।

जिसमें यू-ट्युब और इंस्टाग्राम पर फॉलो व सबस्क्राईब करने आदि सम्बन्धी टास्क देकर पैसा कमाने के नाम पर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न भिन्न खातो में लेन देन के माध्यम से ऑनलाईन 22 लाख 89 हजार 260 रुपये धोखाधड़ी से ठगने की कंप्लेन मिली।

पुलिस ने जब खातों के बारे में जानकारी जुटाई तो एक तिब्बती नागरिक तेन्जिंग चोफेल हाल निवासी न्यू अरुणानगर दिल्ली व एक भूटानी नागरिक ललिता थापा को तिमारपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में भारत में बैठे ऐसे विदेशी मूल के नागरिकों द्वारा भारत से बाहर फर्जी सिम कार्ड भेजे जाते है जिनसे पूरे देश भर में साईबर ठगी की जा रही है। एसटीएफ ने आरोपियों से कई फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+