उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती में भगदड़! पुलिस ने कहा-भ्रामक अफवाहें फैलाई तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती के लिए कई राज्यों से युवा पहुंचे हुए हैं। जिस वजह से कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है। इस बीच आज आक्रोशित युवा भर्ती स्थल का गेट तोड़कर अंदर घुस गए। जिसके बाद भगदड़ की स्थिति बन गई।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रादेशिक सेना भर्ती में शामिल होने के लिए यूपी से हजारों की संख्या में युवाओं की भीड़ पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद हालात बेकाबू हो गए। जिसके बाद भर्ती स्थल का गेट टूट गया। बताया जा रहा है कि युवाओं की भीड़ को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। जिसमें कुछ युवाओं को चोट भी आई, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस बीच पिथौरागढ़ पुलिस की और से सोशल मीडिया के जरिए एक अपील जारी की गई है। पुलिस का कहना है कि कतिपय लोगों द्वारा पिथौरागढ़ जनपद में प्रादेशिक सेना भर्ती के दौरान 6- 7 लोगों की मृत्यु होने के संबंध में भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही है।
जबकि पिथौरागढ़ पुलिस कप्तान व जिलाधिकारी स्वयं 24 घंटे पल - पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जनपद में भर्ती के दौरान शांति व्यवस्था बनी है ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है। अपील की है कि जनपद पुलिस की सभी जनता व भर्ती के उम्मीदवारों से अपील है कि वह इस प्रकार की किसी भी भ्रामक अफवाहें प्रसारित न करें और न ही किसी के बहकावे में आएं। सभी शांतिपूर्वक भर्ती में हिस्सा लें, पिथौरागढ़ पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस की अपील
पिथौरागढ़ पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी भ्रामक सूचना को प्रसारित न करें और न ही किसी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास करें। किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications