पिंजरे में कैद हुआ गुलदार,ढाई साल के मासूम को बनाया था निवाला,4 महीनों में श्रीनगर में तीन गुलदार पिंजरे में
श्रीनगर गढ़वाल में आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार पिंजरे मे केैद हो गया है। आज सुबह गिलास हाउस के पास ये गुलदार पकड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि 8 साल का नर गुलदार गिलास हाउस के पास 17 मई की रात ढाई साल के मासूम को उठा ले गया था।

श्रीनगर के गिलास हाउस के एरिया में आज सुबह 8 साल का नर गुलदार पिंजरे में कैद हो चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि इस गुलदार ने ढाई साल के सूरज को घर के आंगन में खेलते हुए उठा लिया था।
सूरज की गुलदार के हमले में जान चली गई थी। सूरज 3 बहनों के बाद परिवार में सबसे छोटेा भाई था। जिसकी मौत के 8 दिन बाद ये गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। अब श्रीकोट इलाके में 4 साल की अधीरा पर हमला करने वाले गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने 5 पिंजरे श्रीकोट में लगाये हुए हैं।
इसके साथ साथ पूरे इलाके में 20 ट्रैप कैमरे गुलदार की चहल कदमी पर नजर रखने के लिए लगाए हुए हैं। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जा रही है।
बीते मंगलवार रात को अधीरा उम्र 4 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल अपने घर के आंगन में अपने मां के साथ थी। तभी गुलदार ने मां के हाथों से ही बच्ची पर झपट्टा मार दिया। झपट्टा मारने के बाद गुलदार बच्ची को अपनी तरफ खींचता रहा। मां बच्ची को बचाने की कोशिश में जुटी रही।
मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इससे घबराए गुलदार ने बच्ची को तो थोड़ी दूरी पर छोड़ दिया। तब तक गुलदार बच्ची को काफी नुकसान पहुंचा चुका था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बीते 4 महीनों के अंदर श्रीनगर में तीन गुलदार पिंजरे में कैद हो चुके हैं। टिहरी के मलेथा में एक गुलदार को वन विभाग ने ढेर किया था। अब तक गुलदार तीन बच्चों को मार चुका चुके हैं। दो बच्चियां गुलदार के हमले के बाद से नाजुक हालत में हैंं।












Click it and Unblock the Notifications