Sourav Joshi Marriage अवंतिका के डांस और मेहंदी रस्मों के वायरल वीडियो, जानिए सौरभ ने खुद बताया क्या है सच
Sourav Joshi wife marriage: फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी की शादी को लेकर सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में सौरभ जोशी के संगीत के वीडियो बताकर वायरल किए जा रहे हैं, लेकिन सौरभ ने खुद सामने आकर जानकारी दी कि अभी उनकी शादी की कोई भी रस्म शुरू नहीं हुई है।
वीडियो में सौरभ पहले ही बता चुके हैं, कि जल्द ही सौरभ और अवंतिका शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन शादी कब है, इसकी कोई जानकारी सौरभ ने शेयर नहीं की है। सौरभ ने बताया कि वे अपनी शादी की सभी रस्में वीडियो के जरिए शेयर करेंगे, साथ ही अपनी ओडियंस के साथ शेयर करेंगे।

बता दें कि हाल ही में शादी से पहले सौरभ ने अपनी मंगेतर का फेस रिवील कर दिया है। सौरभ के व्लॉग्स में बताया गया कि उनकी मंगेतर अवंतिका भट्ट हैं। खुद अवंतिका ने सामने आकर ये बात दर्शकों को बताई। दोनों ने जानकारी शेयर की कि वे दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। अवंतिका भी कुमाऊं से हैं। जहां से सौरभ आते हैं। दोनों के परिवार वाले जल्द रामनगर के एक गुप्त लोकेशन पर शादी करने जा रहे हैं।
इस बीच सौरभ की मंगेतर अवंतिका और सौरभ की मां की एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल किया गया। जिसमें दोनों डांस करते हुए नजर आए। दावा किया गया कि ये वीडियो सौरभ की शादी का संगीत का वीडियो है। लेकिन सौरभ ने खुद व्लॉग्स के जरिए बताया कि 19 नवंबर तक उनकी शादी नहीं हुई है।
जल्द ही वे शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा कि एक से दो हफ्ते के बीच उनकी शादी है। हालांकि सौरभ ने अब तक ये जानकारी साझा नहीं की है कि उनकी शादी की डेट क्या है। बता दें कि सुरक्षा कारणों से सौरभ अपनी पूरी वेडिंग को अभी सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। उनकी शादी में परिवार और कुछ रिश्तेदार ही शामिल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications