Snowfall in Uttarakhand बर्फबारी में 21 KM पैदल चली बारात, रास्ते में फंसे दूल्हे संग बारातियों ने किया डांस
Snowfall Wedding in Uttarakhand उत्तराखंड में साल की पहली बर्फबारी एक साथ प्रकृति के कई रंग लेकर आई। बसंत पंचमी पर हुई बर्फबारी ने इस हिमपात को यादगार बना दिया। शादी की डेट होने की वजह से कई बारातियों के लिए बर्फबारी स्पेशल बन गई और अनोखा नजारा भी देखने को मिला।
चमोली के गैरसेंण में बर्फबारी की वजह से बरात 21 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे। जिसमें दुल्हा दुल्हन को भी वापसी में रास्ते पैदल तय करने पड़े। बर्फबारी से गाड़ियां फंसी रहीं। उधर टिहरी के मोरियाना टॉप क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण बारातियों के वाहन रास्ते में ही फंस गए।

जिसके बाद बाराती और दूल्हा पैदल ही चल दिए। रास्ते में सभी डांस करते हुए मस्ती के साथ दुल्हन के घर पहुंचे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण में भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। कई राज्यों से आए लोगों के लिए ये शादी खास बन गई।
चमोली जिले के गैरसैंण में सालियन गांव के सरपंच जीत सिंह बिष्ट के बेटे सूरज बिष्ट की बसंत पंचमी पर बारात हुई। बारात परवाड़ी गांव के लिए निकली। लोग खूब नाचते हुए दुल्हन के घर पहुंचे। बर्फबारी के बीच ही दूल्हा दुल्हन की जयमाला भी हुआ। इसके बाद सभी वैवाहिक कार्यक्रम हुए। रास्ते में ही बर्फबारी हो गई। कुछ देर में ही बर्फबारी इतनी तेज हो गई कि पूरी बारात और बारात में गई सभी गाड़ियां पारवाड़ी गांव में ही फंस गईं। दूल्हा और दुल्हन पूरी बारात के साथ पैदल ही चल पड़े। बाराती वापसी में 21 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे।
टिहरी गढ़वाल जिले के मोरियाना टॉप क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण एक अनोखा नजारा देखने को मिला। अचानक हुई बर्फबारी से बारातियों के वाहन रास्ते में ही फंस गए, विवाह स्थल तक पहुंचने के लिए दूल्हे समेत सभी बारातियों को मजबूरी में बाकी रास्ता पैदल ही तय करना पड़ा। भारी बर्फ की वजह से दूल्हा और बाराती मोरियाना टॉप से बिंदाल कोटि तक पैदल चलते हुए दुल्हन को लेने पहुंचे। रास्ते में सबने खूब इंज्वॉय किया।
भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। जिन लोगों ने बसंत पंचमी पर शादी करने का निर्णय लिया, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि शादी यादगार बन जाएगी। बर्फबारी के बीच सात जोड़ों के विवाह संस्कार संपन्न हुए। भारी बर्फबारी और जबरदस्त ठंड में शादी के अवसर पर हुई इस पर बर्फबारी ने सबको रोमांचित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications