Snowfall in Kedarnath: केदारनाथ धाम में बर्फबारी, उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, जानिए वेदर अपडेट
Snowfall in Kedarnath केदारनाथ धाम में आज बर्फबारी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। केदारनाथ धाम में आज बर्फबारी हो रही है। इस वर्ष के यात्रा को करीब अब एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। केदारनाथ धाम में हो रही बर्फवारी के चलते यहॉं पर अत्याधिक सर्दी व ठण्ड बढ़ गयी है।

केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं से पुलिस की ओर से अपने साथ अनिवार्य रूप से गर्म कपड़े, जैकेट, दस्ताने, बरसाती, जरूरी दवाईयां इत्यादि लेकर अवश्य लाने की अपील की जा रही है। अब तक कुल 19,41,347 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर लिये हैं। बता दें कि 15 नवंबर को केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
मौसम का मिजाज बदलने के बीच भी अभी भी प्रतिदिन 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। इस सीजन में चार धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 54 लाख पार कर चुकी है। शीतकाल के लिए चारों धाम के कपाट इसी माह बंद होने हैं। गंगोत्री के कपाट 14, केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट 15 और बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद किए जाएंगे।
उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने एक बार फिर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार 8 और 9 नवंबर को पर्वतीय जिलों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो सकती है।
जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कई दिनों से मैदानी शहरों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे दिन के समय तापमान बढ़ रहा है जबकि सुबह-शाम समय ठंड पड़ रही है। आगामी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से इसका असर मैदानी शहरों में भी दिखा देगा। पहाड़ों में बारिश होने से मैदानी शहरों में ठंड में इजाफा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications