उत्तराखंड रक्षाबंधन : स्मृति ईरानी ने गणेश जोशी को बांधी राखी, कहा- देवभूमि की महिलाएं PM की बहनें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी। विधानसभा में रक्षाबंधन समारोह में स्मृति ईरानी ने कहा, उत्तराखंड की सभी महिलाएं पीएम मोदी की बहनें हैं। smriti irani ganesh joshi rakhi

देहरादून 07 अगस्त : मसूरी विधानसभा में रक्षाबंधन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित 'रक्षाबंधन समारोह 2022' का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया। इसकी शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कई सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। 10 हजार से अधिक बहनें उपस्थित रहीं।

smriti irani ganesh joshi rakshabandhan uttarakhand

जोशी की कलाई पर ईरानी की राखी

रक्षाबंधन समारोह में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने केबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंची बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया।

महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश जोशी समाज में हमेशा निरंतर महिलाओं का सम्मान और महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। स्मृति ईरानी ने जोशी की दीर्घायु की कामना की। ईरानी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की तमाम महिलाएं पीएम मोदी की बहनें हैं।

जोशी ने बताई अपनी ताकत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते की निशानी है। कैबिनेट मंत्री संबोधन के दौरान भावुक भी नजर आए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज मैं जिस भी स्थान पर हूं, आप सभी बहनों की वजह से हूं। यह आपके प्यार, स्नेह, ताकत है, जो मैं आज यह ऊंचाई प्राप्त कर पाया हूं। जितना भरोसा आप माताएं और बहनें मुझ पर करती हैं, उससे ज्यादा भरोसा मैं आप पर करता हूं। मंत्री जोशी ने कहा कि बहनों का यही स्नेह मेरी ताकत है जो मुझे आगे कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+