SIR in Uttarakhand विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर 167 नए अफसरों की तैनाती,जानिए क्या है प्लानिंग
SIR in Uttarakhand उत्तराखण्ड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों को लेकर 167 नए अफसरों की तैनाती की गई है। प्रदेश की 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के मध्यनजर 167 अतरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की नियुक्ति की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में 70 विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम स्तर के 70 ईआरओ और तहसीलदार स्तर के 268 एईआरओ तैनात हैं। इसके अतरिक्त 167 नए एईआरओ की नियुक्ति के बाद प्रदेश में 435 एईआरओ इसकी तैयारियों को सम्पादित करेंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि आयोग द्वारा नियुक्त 167 अतरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सिर्फ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य रुप से खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी,सहायक नगर आयुक्त,चकबन्दी अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर "बीएलओ आउटरीच अभियान" के तहत मतदाताओं से संपर्क,समन्वय और संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ईआरओ और एईआरओ इस अभियान में बीएलओ द्वारा किए जा रहे आउटरीच अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।
जिलेवार तैनात नए AERO
- उत्तरकाशी- 11
- चमोली- 20
- रुद्रप्रयाग-08
- टिहरी गढ़वाल- 12
- देहरादून- 13
- हरिद्वार-19
- पौड़ी गढ़वाल- 20
- पिथौरागढ़- 14
- बोगश्वर- 03
- अल्मोड़ा- 12
- चम्पावत- 06
- नैनीताल- 11
- ऊधमसिंह नगर- 18
राज्य के भीतर या सर्विस में से एक वोट चुनने और दूसरे को हटवाने की अपील
एसआईआर शुरू होने से पहले निर्वाचन कार्यालय ने सभी सर्विस मतदाताओं से राज्य के भीतर या सर्विस में से कोई एक वोट चुनने और दूसरे को हटवाने की अपील की है। सामान्य मतदाता, जिनके वोट शहरों के साथ ही गांव की मतदाता सूची में भी हैं, उन्हें भी कोई एक वोट कटवाना होगा। प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से फिलहाल प्री एसआईआर गतिविधियों के तहत मतदाताओं की मैपिंग का काम किया जा रहा है।
अब एसआईआर शुरू होने से पहले निर्वाचन कार्यालय ने इन सभी सर्विस मतदाताओं से राज्य के भीतर या सर्विस में से कोई एक वोट चुनने और दूसरे को हटवाने की अपील की है। अगर कोई सर्विस मतदाता बनकर गांव या शहर का अपना वोट हटवाना चाहता तो उसे चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in में फॉर्म-7 भरना होगा। अगर कोई गांव-शहर में अपना वोट चाहता है और सर्विस मतदाता की सूची से नाम हटाना चाहता है तो उसे सर्विस वोटर पोर्टल svp.eci.gov.in के माध्यम से अपना सर्विस वोट हटवाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications