Silkyara Tunnel: पीएम मोदी ने लगाया सीएम धामी को फोन, ली सिलक्यारा बचाव अभियान पर अपडेट

Uttrakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में हुआ हादसे को लेकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी इस संबंध में बेहद संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर के माध्यम से जानता को जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस संबंध में बेहद ही सजगता के साथ पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

modi dhami

आज सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी ने आज पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आरपार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया।

उन्होंने आगे लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी को श्रमिक बंधुओं से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री जी ने यह भी कहा कि सभी श्रमिक भाइयों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इधर मिली जानकारी के मुताबिक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सिल्क्यारा में 4.531 किमी लंबी 2 लेन और दो दिशा वाली सुरंग का निर्माण आरंभ किया है। इस सुरंग का निर्माण उत्तराखंड में चारधाम महामार्ग परियोजना के हिस्से के तौर में किया जा रहा है।

यह भी देखें उत्तराखंड में नगर निगम निकायों को लेकर अहम फैसला, बड़ा बदलाव करने वाली हैं धामी सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+