कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा का दूसरा चरण,केदारनाथ में जलाभिषेक के साथ होगा समापन, जानिए सियासी मायने
उत्तराखंड कांग्रेस सहप्रभारी की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा का दूसरा चरण आज शुरू हो गया है। यात्रा देर सांय को केदारनाथ धाम में पहुंचेगी। केदारनाथ में रात्रि विश्राम के बाद 13 सितंबर को सुबह केदारनाथ में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।
केदारनाथ धाम में आपदा के चलते जुलाई में कांग्रेस को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद आज दूसरा चरण शुरू हुआ। शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ भैरव मंदिर में यात्रा का समापन किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को सीतापुर में सुबह साढ़े सात बजे सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण के बाद सीतापुर से केदारनाथ के लिए यात्रा प्रारंभ हुई, इसके बाद बारिश में ही यात्रा चलती रही। कई जगह विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेसी यात्रा में चलते रहे। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा समेत कई नेता शामिल हुए।
केदारनाथ धाम के नाम से दिल्ली में मंदिर का शिलान्यास और श्री केदारनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के नाम से वसूली करने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में 24 जुलाई 2024 को हरकी पैड़ी से केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा शुरू की थी। लेकिन 31 जुलाई को केदारघाटी में आई आपदा को देखते हुए कांग्रेस ने सीतापुर में यात्रा स्थगित कर दी। जो कि आज फिर से शुरू होकर शुक्रवार को पूजा पाठ के साथ समापन होगा। बता दें कि केदारनाथ में उपचुनाव भी होना है, ऐसे में कांग्रेस की ये यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।
इस बीच प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी के भारी भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले पर राज्य सरकार के स्तर से तत्काल निर्णय लिया जाना चाहिए। उत्तराखंड जैसे राज्य में विगत तीन वर्ष के अंतराल में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। इन घटनाओं से पूरी मानवता शर्मसार हुई है तथा देवभूमि की अस्मिता पर भारी चोट पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications