naukri.com पर सर्च की नौकरी, साइबर फ्रॉड ने बेरोजगार से ऐसे ठगे लाखों रुपए, जानिए क्या है पूरा खेल
उत्तराखण्ड एसटीएफ ने नेशनल गैंग के 2 अभियुक्तों को साइबर फ्रॉड के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोप है कि देहरादून निवासी एक पीड़ित के साथ naukri.com के नाम से लगभग 23 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई।
जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी विदेशों में बैठे साइबर ठगों की मदद से बाईनेन्स एप्प के माध्यम से USDT क्रिप्टो करेंसी खातों में धनराशि का लेनदेन करते थे।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति द्वारा नौकरी के लिए आनलाईन naukri.com सर्च किया गया था। जिस पर अज्ञात साइबर ठगों द्वारा पीड़ित को व्हाट्सएप नंबर से फोन कर बताया कि उन्हें naukri.com से रिज्यूम प्राप्त हुआ। जिनके द्वारा पहले रजिस्टेशन चार्ज 14,800/-रुपये वसूला गया।
पीड़ित द्वारा भुगतान करने के बाद [email protected] से इन्टरव्यू के लिए SKYPE से फोन आया उनके द्वारा लगभग 1 घंटे तक टैक्निकल इन्टरव्यू लिया गया और उसके बाद फाईनल राउंड के लिए इन्टरव्यू लेने के बाद सलैक्शन हो जाने की बात कहकर दस्तावेज वैरिफिकेशन, जॉब सिक्यिोरिटी, फास्ट ट्रैक वीजा तथा IELTS exam आदि के नाम पर क्विक सोल्यूशन (Quick Solution) आकाउंट में रुपये जमा कराये गये।
इसके बाद शिकायतकर्ता को बताया गया कि उसके द्वारा IELTS exam के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया जिस कारण वीजा कैन्सिल किया जा रहा है तथा पीड़ित का पैसा 03 महीने में वापस करने की बात कही गयी। इसके बाद इसी प्रकार पीड़ित को अन्य व्हाट्सएप नंबर से पुनः कॉल आयी व coca cola UK as AVP (Operation) में वेकैन्सी होना बताकर फिर से वही रजिस्ट्रेशन, इण्टरव्यू आदि दोहराकर शिकायतकर्ता से पुनः विभिन्न खातों में भुगतान कराकर कुल 22,96,000/- (बाईस लाख छियानवे हजार) रुपये की साईबर ठगी की गई।
जांच के बाद एसटीएफ ने दो आरोपियों रवि ढींगरा और हरपाल सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विभिन्न लोगों के द्वारा नौकरी के लिए आनलाईन naukri.com आदि विभिन्न साइटों पर सर्च करने पर साइबर अपराधियों द्वारा सक्रिय होकर फर्जी आई0डी0 पर प्राप्त मोबाइल नम्बरों, व्हाट्सएप, टेलीग्राम एवं जानी मानी कम्पनियों के नाम से मिलती जुलती फर्जी ई-मेल आई0डी0 आदि के माध्यम से ऑनलाइन नौकरी के इच्छुक लोगों से सम्पर्क कर उन्हें पूर्ण विश्वास में लेकर विदेश में नौकरी हेतु दस्तावेज वैरिफिकेशन, रजिस्ट्रेशन, जॉब सिक्यिोरिटी, फास्ट ट्रैक वीजा आदि के नाम पर धोखाधडी की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications