Holiday List 2025:स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी,जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल,यहां देखें पूरी लिस्ट
Holiday List 2025: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने साल 2025 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के मुताबिक 5 हजार फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में एक से 13 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टी रहेगी।
जबकि 5 हजार से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालय सर्दी में 26 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। 5 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में सर्दियों की 37 दिन छुट्टी रहेगी। जबकि इससे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

नए साल 2025 में ईगास बग्वाल और हरेला पर भी छुट्टी रहेगी। शिक्षा निदेशक आरके उनियाल की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक गर्मियों की छुट्टी 20 से 30 जून 2025 तक रहेगी। कम ऊंचाई के क्षेत्र वाले विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी 27 मई से 30 जून 2025 तक रहेगी।
शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक तीन दिन विवेकाधीन अवकाश दे सकेंगे। शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने जारी निर्देश में कहा, प्रधानाध्यापक विवेकाधीन अवकाश घोषित करने की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी या संबंधित उप शिक्षा अधिकारी को देंगे। विवेकाधीन अवकाश को दीर्घावकाश के साथ नहीं जोड़ा जाएगा।
शीतकालीन विद्यालयों में 240 दिन कार्य दिवस रहेगा। जबकि सार्वजनिक अवकाश रविवार सहित 77 होंगे। और ग्रीष्मकालीन विद्यालयों के लिए 240 कार्यदिवस के साथ सार्वजनिक अवकाश रविवार सहित 77 होंगे। जिनमें 5 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं।
छुट्टियों का कैलेंडर
- श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती 6 जनवरी सोमवार
- मकर संक्रांति 14 जनवरी मंगलवार
- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार
- बसंत पंचमी 2 फरवरी रविवार
- गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी बुधवार
- सब ए बारात 14 फरवरी शुक्रवार
- महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार
- होलिका दहन 13 मार्च बृहस्पतिवार
- होली 14 मार्च शुक्रवार
- जमात उलविदा 28 मार्च शुक्रवार
- चेती चंद 30 मार्च रविवार
- ईद उल फितर 31 मार्च सोमवार
- रामनवमी 6 अप्रैल रविवार
- महावीर जयंती 10 अप्रैल बृहस्पतिवार
- बैसाखी 13 अप्रैल रविवार
- डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल सोमवार
- गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुक्रवार
- वीर केसरी चंद्र शहीद दिवस 3 में शनिवार
- बुद्ध पूर्णिमा 12 में सोमवार
- ईद उल जुहा बकरीद 7 जून शनिवार
- मोहर्रम 6 जुलाई रविवार
- हरेला 16 जुलाई बुधवार
- रक्षाबंधन 9 अगस्त शनिवार
- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुक्रवार
- जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार
- इद ए मिलाद 5 सितंबर शुक्रवार
- अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर शनिवार
- विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर बुधवार
- महाराजा अग्रसेन जयंती 22 सितंबर सोमवार
- दशहरा 1 अक्टूबर बुधवार
- महात्मा गांधी जयंती दशहरा विजयदशमी 2 अक्टूबर बृहस्पतिवार
- महर्षि वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर मंगलवार
- दीपावली 20 अक्टूबर सोमवार
- दीपावली गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर बुधवार
- भैया दूज 23 अक्टूबर बृहस्पतिवार
- छठ पूजा 28 अक्टूबर मंगलवार
- ईगास बग्वाल 1 नवंबर शनिवार
- गुरु नानक जयंती 5 नवंबर बुधवार
- गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर सोमवार
- क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर बृहस्पतिवार












Click it and Unblock the Notifications