चौकी इंचार्ज तीन दिन से गायब,पुलिस चौकी में शराब पार्टी, मामला खुला तो चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाही सस्पेंड
उधमसिंह नगर जिले में पुलिस चौकी के अंदर शराब पार्टी का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों पर लोगों से अभद्रता करने का आरोप लगा है, जो कि एक सियासी दल से जुड़े हैं।
मामला सामने आने के बाद उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को संस्पेड कर दिया है। साथ ही ऐसे मामलों में किसी तरह की कोताही न बरतते हुए ठोस कार्रवाई की बात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर कोतवाली क्षेत्र की पतरामपुर चौकी में गुरुवार देर रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को 112 पर मिली. 112 की सूचना पर पतरामपुर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही सचिन और अनिल मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी ले आए।
इसी बीच भाजपा नेता भी चौकी पहुंच गए और घटना की जानकारी सिपाहियों से लेनी चाही। आरोप है कि जैसे ही भाजपा नेता ने सिपाही अनिल से घटना की जानकारी लेनी चाहिए तो सिपाही ने न सिर्फ भाजपा नेता से अभद्रता की, बल्कि उनके साथ धक्का मुक्की भी की गई।
सूचना पर जब कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी सिपाही की चौकी में ही अपने दोस्तो के साथ शराब पार्टी चल रही थी। जांच के दौरान ये भी सामने आया की पतरामपुर चौकी इंचार्ज, रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित ट्रेनिंग के नाम पर तीन से गायब चल रहे हैं।
एसएसपी ने कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज सहित तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि चौकी में शराब पीने वाले दोस्त में एक दोराहे चौकी में तैनात सुभाष चौधरी भी शामिल था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा सहित तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया की जिन लोगों के साथ सिपाही द्वारा अभद्रता की गई है, अगर उनके द्वारा तहरीर दी जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications