खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई बहन की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत, मचा कोहराम
खटीमा में खेत में काम कर रहे भाई बहन की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दोनों खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

रुद्रपुर जिले के खटीमा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाई और बहन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय भाई बहन खेत में धान की पौध रोप रहे थे।
जानकारी के अनुसार आज सुबह खटीमा के सीमांत क्षेत्र ग्राम सजना निवासी सुमित सिंह राणा अपनी बड़ी बहन सुहानी राणा के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी बीच दोनों भाई बहन आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मूर्छित हो गए।आनन फानन में परिजन व आसपास के लोग दोनों को खटीमा अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सहित तमाम जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। बाद में पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश और बिजली चमकने की घटनाओं के होने की संभावनाएं जताई है। जिस दौरान सभी को सतर्क रहने की सलाह जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications