रुद्रप्रयाग-केदारनाथ मार्ग पर देर रात भीषण आग से मची अफरा तफरी, मंदिर समिति की कैंटीन में हुआ हादसा

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ मार्ग पर मंदिर समिति की कैंटीन में भीषण आग लग गई। जिसमें दो सिलेंडर फटने की सूचना है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। एसडीआरएफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया।

 Rudraprayag-Kedarnath road chaos due huge fire accident happened canteen of temple committee.

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ मार्ग पर देर रात मंदिर समिति की कैंटीन में गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार रात में करीब 11:30 बजे आग की सूचना मिली। गौरीकुंड मंदिर के समीप एक कैंटीन में दो गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही एनडीआरएफ पुलिस, फायर सर्विस एसडीआरएफ, वाईएमएफ, डीडीआरएफ मौके पर पहुंचे।

टीमों ने तुरंत एक्शन लिया और स्थिति पर काबू पाया। होटल से निकल रहा धुआं ने लोगों को परेशान कर रहा था, लेकिन जल्द ही इस पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कैंटीन में कुल 06 सिलिंडर रखे हुए थे जिसमें से 02 सिलिंडर फट गए थे। एसडीआरएफ टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए आग पर काबू पाया व बचे हुए आवश्यक सामान को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+