रूद्रप्रयाग में अनियंत्रित कार के खाई में गिरने से पिता पुत्र की मौत, एक माह पहले बनाया था नया मकान

रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई। वाहन चालक पिता का शव पहले ही बरामद हो गया था। जबकि पुत्र का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है।

Rudraprayag Father son died uncontrolled car fell into ditch built new house a month ago

घटना सोमवार की बताई जा रही है। बलसुंडी गांव निवासी 40 वर्षीय राकेश अपने पांच वर्षीय बेटे रुद्र के साथ अपने वाहन से क्यूंजा लौट रहा था। राकेश ने एक माह पूर्व क्यूंजा में मकान बनाया था। लेकिन गढ़सारी बैंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा हादसे की जानकारी देर शाम पता चली।

एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शव बरामद किए। रेस्क्यू दल द्वारा खोजबीन शुरू की। सड़क से कुछ मीटर नीचे खाई से वाहन चालक राकेश का शव खाई से बरामद किया गया। लेकिन उसके पांच वर्षीय पुत्र का पता नहीं चल सका था। सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

बच्चे का शव भी बरामद हो गया। बलसुंडी गांव निवासी राकेश सिंह वाहन संचालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते वर्ष तक वह अपने पांच वर्ष के बेटे को पढ़ाने के लिए परिवार सहित भणज में किराए के कमरे पर रहता था। क्यूंजा में बीते 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व पर उनका गृह प्रवेश हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+