दादी के साथ आंगन में खेल रही दो साल की मासूम को गुलदार ने बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

दादी के साथ आंगन में खेल रही दो साल की मासूम को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया। बच्ची का शव घर से 200 मीटर दूर झाड़ियां में मिला। उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। जिसको लेकर लगातार वन विभाग और प्रशासन एहतियातन जरुरी कदम उठा रहे हैं।

rudraparayag guldaar A two-year-old innocent girl playing with grandmother courtyard hunted

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के ग्राम सभा गहड़खाल के गहड़ गांव में दो साल की नन्ही बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया। बच्ची देर शाम को अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। इस बीच
इस बीच घात लगाकर आंगन से ठीक नीचे बैठा गुलदार ने बच्ची को जबड़े में उठाकर ले गया।

गुलदार 200 मीटर दूर ले गया, ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद बच्ची को गुलदार वहीं छेाडकर भाग गया। इस तरह की ये दूसरी घटना है। घटना से जहां घर वालों को रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों को आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इससे पूर्व बसुकेदार के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया था। इस घटना में 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। , गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्रीय जनता में दशहत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। पौड़ी​ ​जिले में गुलदार क्षेत्र में कई मवेशियों को निवाला भी बना चुका है। गुलदार के डर से लोग खेतों में काम करने नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में स्कूल आते-जाते बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+