Rudranath Temple चल विग्रह डोली रवाना, 18 मई को खुलेंगे कपाट, पहली बार बनाए ये नियम, खास है भोलेनाथ का मंदिर

Rudranath Temple: पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे। कार्तिक माह तक भगवान रुद्रनाथ के मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुले रहेंगे। इससे पूर्व आज चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल चमोली के गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई। रात्रि प्रवास के लिए रुद्रनाथ की डोली लुल्टी बुग्याल पहुंची।

आज 16 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बीच भगवान रुद्रनाथ की डोली की विदाई हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दो दिनों की कठिन पैदल यात्रा में उत्सव डोली पहले दिन आज लुल्टी बुग्याल और अगले दिन 17 मई को रुद्रनाथ पहुंचेगी।

Rudranath Temple fourth kedar doors open on 18 May rules made first time Bholenath temple special

18 मई को कपाट पौराणिक रीति रिवाजों और परंपराओं के बीच ब्रह्म मुहूर्त में ग्रीष्म काल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनों को खोले जाएंगे। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुख दर्शन होते हैं। यह भारत में इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां भगवान भोलेनाथ के मुख की पूजा होती है। शीतकाल के दौरान भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ जी की पूजा भगवान के शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ में की जाती है।

रुद्रनाथ मंदिर के लिए गोपेश्वर के पास स्थित सगर गांव से 22 किमी पैदल ट्रेक करना पड़ता है। रुद्रनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए वन प्रभाग की ओर से पारिस्थितिकी विकास समिति (ईडीसी) का गठन किया गया है। साथ ही यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। जिसमें रुद्रनाथ आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से पंजीकरण करना होगा।

इस साल प्रतिदिन 140 श्रद्धाओं की संख्या निर्धारित की गई है. ऐसे में यात्रा के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने यात्रियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए https://kedarnathwildlife-uk-gov-in/ वेबसाइट तैयार की है। बइसके साथ ही यात्रा के दौरान किसी आपातकाल स्थिति की सूचना के लिए 9412030556, 8449884279, 9927159265, 9634569601 नंबर जारी किए गए हैं। पंच केदार में बाबा केदारनाथ, तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर, रुद्रनाथ, कल्पेश्वर आते हैं। 2 मई को केदारनाथ व तुंगनाथ के कपाट खुल चुके हैं। 18 मई को ही मदमहेश्वर मंदिर के कपाट भी खुलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+