Roorkee news: प्लांट में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक दर्जन से ज्यादा झुलसे, ये है मामला
उत्तराखंड के रुड़की में एक प्लांट में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिनमें से कई मजदूरों की हालत गंभीर होने की सूचना है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में धमाका होने के कारण 15 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। मामला देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है। देर रात फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरातफरी मच गई।
वहीं धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल कर्मचारियों को भी आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। सूचना पर मंगलौर ने फैक्ट्री पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
मंगलौर कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में 10 से 12 लोगों को भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में सरिया गलाने का काम किया जाता है। रात में हादसा होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घायलों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी जानकारी पुलिस को बाद में दी गई नहीं अभी तक कोई कंप्लेन मिली है।












Click it and Unblock the Notifications