Video:राफ्टिंग के दौरान गंगा के तेज बहाव में गिरी दो लड़कियां, सेना के जवानों ने ऐसे बचाई जान

Video:राफ्टिंग के दौरान गंगा के तेज बहाव में गिरी दो लड़कियां, सेना के जवानों ने ऐसे बचाई जान

ऋषिकेश, 30 अप्रैल: मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गर्मी से निजात पाने और वेकेशन एंजॉय करने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ों का रुख करते नजर आ रहे हैं। राफ्टिंग की वजह से ऋषिकेश इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस वक्त ऋषिकेश आने वाले पर्यटक नाव पर लाइफ जैकेट पहन नदी की तेज धारा की सवारी करते देखे जा सकते हैं।

सेना के जवानों ने बचाई दो लड़कियों की जान

सेना के जवानों ने बचाई दो लड़कियों की जान

राफ्टिंग के दौरान कभी-कभी यहा कुछ बड़े हादसे भी हो जाते हैं। ऐसी एक हादसे की खबर ऋषिकेश से सामने आई है, जहां रिवर राफ्टिंग कर रही दो लड़कियां अपने रॉफ्ट से नदी में गिर गई। दोनों पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी थी, इस बीच देवदूत बनकर आए भारतीय सेना के जवानों ने दोनों डूबती लड़कियों का बचा लिया। अब इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो देखकर थम जाएंगी आपकी सांसें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो शुक्रवार 29 अप्रैल का बताया जा रहा है। वीडियो को देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी। दरअसल, ऋषिकेश आई दो पर्यटक युवतियां राफ्टिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई नदी के तेज बहाव में बहने लगी। ऐसे में भारतीय सेना के जवानों की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने अपनी सूझबूझ से दोनों युवतियों को डूबने से बचा लिया। इस रेस्क्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर शेयर किया है।

फूल चट्टी के पास हुआ था यह हादसा

फूल चट्टी के पास हुआ था यह हादसा

यह हादसा ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि दो लड़किया राफ्टिंग कर रही थी इस दौरान दोनों अपनी नाव से नदी में गिर गई। नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाने लगा और दोनों गहरे पानी में हाथ पैर चलाने के बावजूद किनारा नहीं पकड़ पा रही थीं। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद इंडियन अर्मी के जवानों ने तत्परता दिखाई और पानी में कूदकर उन्हें बचा लिया।

समय पर नहीं बचाई जाती जान तो डूब जातीं दोनों

समय पर नहीं बचाई जाती जान तो डूब जातीं दोनों

भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया, 'आर्मी की राफ्टिंग टीम के एक सदस्य ने आज ऋषिकेश के फूल चट्टी में दो लड़कियों को नदी में डूबने से बचाया। ये लड़कियां एक नाव से पानी की तेज धार में गिर गई थीं और अगर समय पर नहीं बचाई जातीं तो डूब जातीं।' अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि तेज धार में बहती हुई लड़कियों को बचाने के लिए सेना के जवान फुरती नहीं दिखाई होती तो दोनों लड़कियों का बचना मुश्किल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+