ढ़ाई माह के बाद पर्यटकों का इंतजार खत्म, ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग शुरू,ये है शर्तें

करीब ढ़ाई माह के इंतजार के बाद ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग शुरू हो गई है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग के संचालन को हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद पर्यटकों ने गंगा में रीवर राफ्टिंग शुरू की। मरीन ड्राइव से शिवपुरी, क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी से नीमबीच तपोवन तक राफ्टिंग का पर्यटकों ने आनंद लिया।

Rishikesh river rafting After two and a half months of waiting, tourists wait is over conditions

पर्यटन विभाग की टीम ने गंगा में राफ्टिंग शुरू करने के लिए शुक्रवार को मरीन ड्राइव से निम बीच तक निरीक्षण किया। टीम ने गंगा नदी के जलस्तर को राफ्टिंग के लिए सुरक्षित पाया। जिसके बाद निदेशालय से राफ्टिंग शुरू करने की परमिशन मिल गई। मानसून में सुरक्षा की दृष्टि से जुलाई व अगस्त में राफ्टिंग को बंद रखा जाता है।

इसके बाद पर्यटन विभाग की टीम राफ्टिंग शुरू करने के लिए जल स्तर और अन्य परिस्थितियों का जायजा लेती हैं। पर्यटन विभाग ने पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस से मुनिकिरेती तक राफ्टिंग संचालन की अनुमति दी है। वीकेंड होने पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद ​है। रविवार को भी राफ्टिंग का संचालन किया जा सकेगा।

उत्तराखंड का ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जो कि युवाओं के लिए फन, एडवेंचर है। हर साल लाखों लोग रिवर राफ्टिंग का शानदार अनुभव लेने यहां पहुंचते हैं। जिसमें भारतीय ही नहीं विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। रिवर राफ्टिंग एक तरह का स्पोर्ट है, जो न केवल युवाओं को फिट बनाता है, बल्कि यह एक तरह की मजेदार एक्टिविटी है, जिसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं।

यहां है राफ्टिंग प्वाइंट ऋषिकेश में राफ्टिंग ब्रह्मपुरी क्लब हाउस से ऋषिकेश राफ्टिंग जो कि 9 किमी की राफ्टिंग 1 से 2 घंटे की होती है। इसके अलावा कोडियाला से ऋषिकेश राफ्टिंग 35 किमी की जिसे लगभग 1 से 4 घंटे तक होती है। देवप्रयाग से ऋषिकेश राफ्टिंग 75 किमी जिसमें नाइट स्टे कराया जाता है। इसके साथ ही मेरिन ड्राइव से ऋषिकेश राफ्टिंग 27 किमी की 2 घंटे की होती है। साथ ही शिवपुरी से ऋषिकेश राफ्टिंग 18 किमी दूरी का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+