Rishikesh news: दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए आठ लोगों का ग्रुप, नहाते समय युवक युवती बहे

दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए आठ लोगों का ग्रुप नहाते समय गंगा में डूबने लगे। जिससे अफरा तफरी मच गया। अब तक दो लोगों की डूबने की सूचना है, जिनमें एक युवती पीलीभीत और एक युवक नोएडा का बताया जा रहा है। जबकि बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को थाना लक्ष्मणझूला की ओर से एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि मस्तराम घाट पर दो लोग गंगा नदी में नहाते समय डूब गए है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान चलाया गया।

Rishikesh news group of eight people came Delhi to visit Rishikesh man girl drowned while bathing

बताया गया कि आठ लोगों का ग्रुप दिल्ली से यहां घूमने आया हुआ था। नदी के किनारे नहाते हुए तेज लहरों की चपेट में आने पर एक युवक व एक युवती लापता हो गए। जबकि 02 लोगों को राफ्टिंग गाइड द्वारा बाहर निकाल लिया गया। अन्य 04 लोग सुरक्षित किनारे निकल आये थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्टिंग गाइड द्वारा निकाले गए दोनों लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जिनकी हालात अब सामान्य है। अन्य लापता 02 लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा है।

डूबे हुए व्यक्तियों का नाम पता

  • 1.नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष.
  • 2.साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश.

घायल लड़की
साक्षी कुमारी पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 29 वर्ष।

साथ में आए अन्य व्यक्ति.

  • 1.चाहत पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 27 वर्ष.
  • 2. अंकुर आनंद पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर. उम्र 29 वर्ष.
  • 3. श्रेया पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 17 वर्ष.
  • 4. नमन पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा उम्र 19 वर्ष. 5.अनुप्रिया पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष, सभी सुरक्षित हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+