Rishikesh news: रिजॉर्ट में घूमने आए परिवार के साथ बड़ा हादसा,चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में चार साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चा बेहोशी की हालत में रिजार्ट के स्वीमिंग पूल में मिला था।
बच्चे को उपचार के लिए एम्स लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रकरण की जांच क लिए तहसील प्रशासन को पत्र भेजा है।

बीते रविवार को झालावांड राजस्थान निवासी प्रियांश परिवार के साथ ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आए थे, वह लक्ष्मण झूला क्षेत्र के रिजॉर्ट में परिवार सहित रुके थे, बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह रूम में जाने लगे तो उनका चार साल का बेटा कहीं दिखाई नहीं दिया।
रिजॉर्ट में काफी तलाश करने के बाद वह बेहोशी की हालत में स्वीमिंग पूल में मिला। बच्चे को परिजन व रिजॉर्ट प्रबंधन उपचार के लिए एम्स लाए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिजॉर्ट संचालक की लापरवाही पर पुलिस की ओर से तहसील प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
हालांकि किसी भी पक्ष ने अब तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि रिजॉर्ट में स्विमिंग पुल पर कोई सुरक्षा गार्ड व लाईफ गार्ड नहीं था। वहां पर लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया मासूम की मृत्यु स्विमिंग पूल में डूबने और रिजॉर्ट प्रबन्धन की लापरवाही से हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपने स्तर से जांच करेगी। आम जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत रिजॉर्ट के मानको की जांच कराया जाना आवश्यक है। इस संबंध में जिला और तहसील प्रशासन को लिखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications