रोमांच के शौकीनों को रिवर राफ्टिंग का लेना है आनंद, तो यहां शुरू हुआ गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग

रोमांच के शौकीन लोगों के लिए आज से ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग शुरू हो गई है। बरसात के कारण 30 जून को गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो गया था। जिसके बाद अब बरसात कम होते ही दोबारा संचालन शुरू हो गया है।

आज 23 सितंबर से पर्यटक गंगा में रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकेंगे। पर्यटक ब्रह्मपुरी और मरीन ड्राइव से राफ्टिंग करेंगे। पर्यटकों की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।

rishikesh hrill lovers want enjoy river rafting adventure so river rafting started in river Ganga

साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट पर गंगा में रिवर राफ्टिंग की अनुमति दी है। यूपी, दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, राजस्थान,पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के पर्यटक ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। ऋषिकेश में मुनि की रेती, शिवपुरी, लक्ष्मणझूला, तपोवन, स्वर्गाश्रम आदि क्षेत्रों में रिवर राफ्टिंग की जाती है।

पर्यटक शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस राफ्टिंग प्वाइंटों से राफ्टिंग का लुत्फ उठाते हैं। साहसिक खेल अधिकारी जसपाल चौहान ने कहा, नदी का जलस्तर बढ़ा होने से अभी मरीन ड्राइव से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच तक ही राफ्टिंग का संचालन होगा। जैसे-जैसे पानी का जलस्तर कम होगा, वैसे ही क्लब हाउस, कौडियाला समेत अन्य राफ्टिंग प्वाइंटों को भी खोल दिया जाएगा।

बरसात सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन पूरी तरह से बंद रहा। इन दो महीनों में राफ्ट को गंगा में उतरने की अनुमति नहीं थी। अब दोबारा ऋषिकेश में राफ्टिंग का जूनून देखने को मिलेगा। ऋषिकेश साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह बनती जा रही है।

यहां पर रिवर राफ्टिंग के साथ ही दूसरी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज होती है। जिसके कारण पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रहती है। ऐसे में ऋषिकेश अब पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है। यहां हर लोकेशन से कितनी दूरी किमी तक राफ्टिंग करनी है, उसकी धनराशि निर्धारित की गई है। इसकी पूरी डिटेल ऋषिकेश से मिल जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+