200 मीटर गहरी खाई में गिरी और पहाड़ी पर अटकी कार और क्रेन, एसडीआरएफ ने चार जिंदगियों को ऐसे बचाया

ऋषिकेश में कोडियाला से आगे साकनीधार के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी और पहाड़ी पर अटकी थी।

इसमें दो लोग सवार थे। इसके साथ ही क्रेन भी गिरी हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। एसडीआरएफ टीम ने चारों जिंदगियों को बचाते हुए रेस्क्यू आपरेशन को पूरा किया।

rishikesh Car crane fell into a 200 meter deep ditch got stuck on hill SDRF saved four lives

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 20 जून को कोडियाला से आगे साकनीधार के पास एक वाहन दुर्घटना में एक क्रेन जोकि एक स्विफ्ट कार को टो करने के दौरान ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार में दो व्यक्ति और क्रेन में दो व्यक्ति सवार थे।

सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से एक टुकड़ी तुरंत रेस्क्यू के लिए साकनीधार की ओर रवाना हुई। एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्विफ्ट कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी और पहाड़ी पर अटकी पड़ी थी, जो कभी भी नीचे गिर सकती थी।

एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर, खाई में फंसे स्विफ्ट कार में फंसे दो घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इसके बाद क्रेन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर देखा कि क्रेन में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था।

उसे निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई में उतरकर गंभीर घायल तक पहुंच बनाई। गंभीर घायल को रोप रेस्क्यू के माध्यम से स्ट्रेचर के साथ ऊपर लाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद, एसडीआरएफ की टीम ने गंभीर घायल को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा देकर तुरंत अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को पूर्व में ही निकाला जा चुका था।

घायलों का विवरण:-

परविंदर सिंह पुत्र किशोर सिंह, उम्र- 20 वर्ष, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
गुरजीत सिंह पुत्र स्व0 गुरवचन सिंह, उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
संजय, उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।
जॉनी पुत्र प्रीतम सिंह (चालक), उम्र- 31 वर्ष, निवासी:- श्रीनगर, पौड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+