IELTS की परीक्षा में धांधली, ट्रक को रास्ते में रोककर भरवाई ओएमआर शीट, पंजाब का गिरोह दबोचा
उत्तराखंड एसटीएफ ने इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आईलेट्स) की परीक्षा में धांधली करने के आरोप में पुलिस ने धांधली में पंजाब के गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड एसटीएफ ने एक पंजाब के गैंग का खुलासा किया है जो कि इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आईलेट्स) की परीक्षा में धांधली करते थे। पुलिस ने धांधली में पंजाब के गिरोह से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक कुरियर कंपनी का मैनेजर और दूसरा ट्रक का चालक है।
अभ्यर्थी से तीन से चार लाख रुपये लिए जाते थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईलेट्स की परीक्षा देहरादून के सेंटर पर कराई गई थी, जिसके बाद ओएमआर शीटों को गुरुग्राम ले जाना होता था। ये आरोपी ट्रक को रास्ते में रुकवाकर ओमएआर शीटों में छेड़छाड़ कर अभ्यर्थियों को पास कराते थे। ये सब अभ्यर्थियों के सामने किया जाता था। अभ्यर्थी से तीन से चार लाख रुपये लिए जाते थे। गिरोह का सरगना फरार बताया जा रहा है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के वीजा के लिए आईलेट्स की परीक्षा पास करना जरूरी होता है। यह परीक्षा भारत में गुरुग्राम की संस्था इंटरनेशनल डवलपमेंट प्रोग्राम कराती है। इसका एक सेंटर देहरादून में भी है।
15 ओमएआर शीटों में छेड़छाड़
पकड़े गए ट्रक चालक जितेंद्र ने बताया कि 25 फरवरी को परीक्षा के बाद जब वह ट्रक लेकर निकला तो मोहंड के पास उसे साहिल और समिंदर मंडी अपने साथियों के साथ मिला। यहां पर उन्होंने ट्रक के पीछे लगा लॉक पेंचकस के माध्यम से खोलकर ओएमआर शीटों का सूटकेस निकाल लिया और फिर दिल्ली बॉर्डर पर मिलने के लिए कहा। दिल्ली बॉर्डर उन्होंने सूटकेस वापस ट्रक में रखकर फिर लॉक लगा दिया। एसटीएफ की जांच में 15 ओमएआर शीटों में छेड़छाड़ होना पाया गया। इस मामले में जितेंद्र के अलावा साहिल निवासी कैलाश नगर लुधियाना और ब्लू डार्ट कंपनी का मैनेजर शब्बीर खान निवासी डोरिया, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह का सरगना समींदर मंडी फरार चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications