अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट बोले: रमजान शुरू होते ही आना...
लोकसभा चुनाव में मिशन हैट्रिक और 75 फीसदी वोट पाने के लिए भाजपा अपनी रणनीति पर फोकस कर रही है। इसके तहत भाजपा का दूसरे दलों से नेताओं को अपने पाले में लाने का अभियान जारी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ज्वाइन करने वालों की संख्या 11 हजार पहुंच गई है, इस क्रम को मतदान से एक दिन पूर्व तक इसी तरह जारी रखा जाएगा।

आज भाजपा में विभिन्न पार्टियों के अल्पसंख्यक समुदाय के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व कर्मचारी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सबका स्वागत करते हुए कहा, रमजान शुरुआत के अवसर पर आप सबका आना, मोदी सरकार के तीसरी बार आने की गारंटी को तस्दीक करता है। 7 दशक तक राज करने वाली कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों समाज को बांटने वाली रही, लेकिन मोदी बिना किसी भेदभाव के जनकल्याण एवं विकास की योजना चलाकर देश को जोड़ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर यूनुस के साथ आप पार्टी के बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक पदाधिकारी, पदमश्री कन्हैया पोखरियाल, पूर्व कर्मचारी नेता नरेंद्र रतूड़ी, प्रमोद महर और कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व कर्मचारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
महेंद्र भट्ट ने कहा, आप पवित्र रमजान की शुरआत के अवसर पर सही समय पर सही जगह आए हैं, क्योंकि मोदी को तीसरी बार पीएम बनना तय है जिसमे आप सबका सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, जिन्होंने 7 दशक देश में शासन किया, उन्होंने देश को तोड़ने का काम किया है। न केवल अपनी नीति बल्कि नियत से भी समाज के बीच दूरियां बढ़ाने और जहर घोलने का काम किया है।
कहा,आज मोदी के नेतृत्व में बिना धर्म और सामाजिक भेदभाव के विकास के काम हो रहे हैं और जनकल्याण की योजनाएं बन रही हैं । आज भारत ही नहीं मुस्लिम राष्ट्र भी मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के प्रति समाज विशेष में अलगाव फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, आप सबके इतनी बड़ी संख्या में आने से सबका साथ सबका विश्वास की हमारी मुहिम को ताकत मिलेगी।
कहा,बेहद प्रसन्नता की बात है कि आप सबने भी तय किया है देश का कद बढ़ाने वाले मोदी को मजबूती देने का। अब हम सबको मिलकर लोग सुबह चुनाव में 400 से अधिक सीटें लाकर मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने के क्रम को जारी रखना है। भाजपा का मानना है कि देश को आगे बढ़ाने में सभी लोगों का योगदान है और अब तो आप सभी भाजपा में आ गए हैं। लिहाजा आप सबके मान सम्मान की चिंता करना अब मेरी जिम्मेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications