बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर,सहायक अध्यापक के 1,544 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

ASSISTANT TEACHER RECRUITMENT jobs in uttarakhand: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी और राहत की खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक के 1,544 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने जा रही है।

लिखित परीक्षा के चयनित अभ्यार्थियों को अब अभिलेखों की स्क्रूटनी के लिए समय दिया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आयोग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यार्थियों की श्रेष्ठ सूची जारी की है।

Relief news unemployed youth big update recruitment process 1 544 posts of assistant teacher

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (LT) के लिए हुई परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की स्क्रूटनी के लिए समय तय कर दिया है। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा के आधार पर विषय वार 13 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2025 तक चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की स्क्रूटनी की जाएगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 अगस्त 2024 को हुई लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की श्रेष्ठ सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी है।

उत्तराखंड में एलटी के 1,544 रिक्त पदों के सापेक्ष अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 51,544 अभ्यर्थियों ने नामांकन करवाया था। जबकि, परीक्षा में 45,720 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। दरअसल लिखित परीक्षा से ठीक 1 दिन पहले ही कला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शासन ने आयु छूट से जुड़ा पत्र आयोग को भेजा था।

जिससे इस परीक्षा में एक नई समस्या पैदा हो गई थी। अब सभी दिक्कतों को दूर करते हुए अभिलेखों के स्क्रूटनी के लिए तारीख का ऐलान भी कर दिया है। परीक्षा में श्रेष्ठता के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची भी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। स्क्रूटनी के लिए जो डेट दी गई है, उसी हिसाब से छात्र पहुंचेंगे। इसके अलावा आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+