कार्बेट से लाकर बाघिन को राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में छोड़ा, सीएम धामी, केंद्रीय वन मंत्री रहे मौजूद

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा। बाघिन को जिम कार्बेट पार्क से लाया गया।

released tigress Motichur range Rajaji National Park Brought Corbett CM pushkar Dhami,

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा। बाघिन को जिम कार्बेट पार्क से लाया गया। बाघिन को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बाड़े से जंगल में छोड़ा। इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बाघिन को कार्बेट पार्क से मोतीचूर रेंज लाया गया था। जहां उसे बाड़े में रखा गया। इस दौरान बाघिन के व्यवहार व स्वास्थ्य की निगरानी की गयी। उसे रेडियो कालर लगाया गया है, ताकि जंगल में उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। राजाजी पार्क के दक्षिणी पश्चिम हिस्से में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए बीते कई सालों से प्रयास हो रहे हैं।

बाघ और बाघिनों को शिफ्ट किया जा रहा

इसके लिए जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी पार्क के इस हिस्से में बाघ और बाघिनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पूर्व 24 दिसंबर 2020 को एक बाघ और नौ जनवरी 2021 को एक बाघिन को यहां लाया जा चुका है। आने वाले दिनों में अभी दो ओर बाघ यहां लाए जाने की योजना है।

Recommended Video

    Highest Shiv Temple In World: Tungnath Temple का क्या है इतिहास, जानें रोचक कथा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+