Char Dham Yatra 2025: रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही डेढ़ लाख का आंकडा पार, केदारनाथ को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह
Char Dham Yatra 2025: आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा के लिए गुरूवार से पंजीकरण शुरू हो गए। पहले ही दिन रिेकॉर्ड एक लाख 65 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए हैं। सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए 53 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं।
ऐसे में इस बार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्यटन विभाग के अनुसार पहले दिन शाम 5 बजे तक डेढ़ लाख का आंकड़ा पार हो गया। जो कि अलग अलग तारीखों के लिए हुए हैं। बदरीनाथ के लिए 43 हजार, गंगोत्री के लिए 27 हजार यमुनोत्री के लिए 26 हजार के आसपास पंजीकरण हुए हैं।

इनमें वेब पोर्टल से 1 लाख 42 हजार और मोबाइल एप से करीब 29 सौ लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। सबसे पहले गंगोत्री व यमुनोत्री के 30 अप्रैल को कपाट खुलेंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ व 4 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।
हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। साथ ही यात्रा का पंजीकरण कराने के लिए आधार कार्ड भी होना जरूरी है। श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ही ऑनलाइन होंगे, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे।
चारधाम यात्रा के लिए अभी डेड़ माह का समय बचा है, लेकिन उससे पहले-ही गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास, 2 करोड़ रुपए से ज़्यादा की एडवांस बुकिंग, आ चुकी है। महा-प्रबंधक गढ़वाल मंडल विकास निगम ने बताया, कि यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप, दिया जा रहा है। इसके साथ-ही सभी गेस्ट हाउस को रिनोवेट करने को लेकर मैनेजर्स को निर्देशित, कर दिया गया है ।
उन्होंने कहा कि जल्द-ही एक टीम निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का जायज़ा लेगी, ताकि यात्रियों को दी-जाने-वाली सुविधाओं को, समय रहते बेहतर, किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा भी, की जाएगी। गौरतलब है कि 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है , उससे पहले सभी विभागों ने, तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू, कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications