राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के सीएम को कहा धाकड़ धामी,चो​ट लगने के बाद भी नहीं हुए रनआउट, जानिए क्या है मामला

उत्तरकाशी में विजय संकल्प रैली में राजनाथ सिंह हुए शामिल

देहरादून, 6 ​जनवरी। उत्तराखंड में इतिहास रचने और मिशन 60 प्लस को पूरा करने के लिए भाजपा ने ​सभी 70 विधानसभा सीटों पर विजय संकल्प यात्रा को पूरा कर लिया है। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा 18 दिसंबर से शुरू होकर 6 जनवरी को संपन्न हो गई। यात्रा पूरे प्रदेश की 70 सीटों पर 1600 किमी चली। गढ़वाल मंडल की विजय संकल्प यात्रा का समापन गुरूवार को उत्तरकाशी में रक्षा मंत्री राजनाथ​सिंह ने किया। राजनाथ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिं​ह धामी की पीठथपथपाई है। राजनाथ ने सीएम को धाकड़ धामी कहा। राजनाथ सिंह ने कहा कि ​चोट लगने के बाद भी वे खेल रहे हैं। क्रिकेट मैच के दौरान वे रन आउट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सीएम के तौर पर धामी सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Rajnath Singh told CM Dhami, Dhakad Dhami, did not run out , know what is the matter


18 दिसंबर हरिद्वार से शुरू हुई थी यात्रा

विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत गढ़वाल में 18 दिसंबर को हरिद्वार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। जिसका आज उत्तरकाशी में समापन हुआ। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का कुमाऊं मंडल चरण का खटीमा में 4 जनवरी को समापन हो गया है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए थे। 19 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने बागेश्वर जिले से की थी।

आदर्श राज्य बनाने के लिए 5 साल कम

विजय संकल्प यात्रा के समापन पर आज उत्तरकाशी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ, सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कई अन्य दिग्गज जुटे। राजनाथ सबसे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य मंत्री व नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से राजनाथ सिंह उत्तरकाशी पहुंचे और प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद राजनाथ सिंह ने विजय संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ सोच समझ कर अटलजी ने उत्तराखंड राज्य को एक आदर्श राज्य बनाना चाहते थे। अभी तक यह राज्य एक आदर्श राज्य नहीं बन पाया है। इसके लिए केवल पांच वर्षों का समय पर्याप्त नहीं होता। इसके लिए एक और मौका चाहिए। पीएम मोदी के मन में उत्तराखंड के विकास को लेकर एक तड़प है। केदारनाथ में उन्होंने पुनर्निर्माण कराया है।

'एक बार इसको, एक बार उसको' की सोच से बाहर निकलना होगा

तीन तीन मुख्यमंत्री बदलने को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलना भाजपा का अंदरूनी मामला है। किसको क्या जिम्मेदारी दी जाए इस पर कांग्रेस को क्यों परेशानी है? राजनाथ सिंह ने कहा कि साल 2014 के बाद कांग्रेस पहाड़ों में दुबक गई थी। उत्तराखंड वासियों को यह तय करना होगा कि हमें 'एक बार इसको, एक बार उसको' की सोच से बाहर निकलना होगा। इस बार कांग्रेस को पहाड़ों से भी बाहर कर दीजिए और भाजपा को पुनः मौका जरूर दीजिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने देश की जनता से कहा था कि सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करेंगे। चुनाव के बाद हमने उसे समाप्त कर दिया। अयोध्या और वाराणसी में पीएम मोदी ने जो काम किए वो पूरी दुनिया ने देखे। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, करते हैं। उत्तराखंड में भी हम जो कहेंगे, वह करके दिखाएंगे। राजनाथ सिंह ने पीएम की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर कोसा है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को क्षमा न करने की बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+