मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर बड़ा अपडेट,मुनस्यारी के मिलम जाने की वजह आई सामने

Rajeev Kumar Chief Election Commissioner helicopter emergency landing: उत्तराखंड के मुनस्यारी के मिलम जा रहे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उत्तराखंड के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदड़े समेत तीन लोग सवार थे। जो कि सभी सुरक्षित हैं।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि मौके से ही सभी लोगों से सकुशल होने का सूचना मिल गई है। सभी लोग सुरक्षित हैं और प्रशासन की ओर से तुरंत तीन दलों को घटनास्थल के लिए भेज दिया गया है।

Rajeev Kumar Chief Election Commissioner helicopter emergency landing Big update reason pithoragarh

सीईसी और अन्य लोग हाईएल्टीट्यूड स्थल का दौरा करने के लिए मिलम जा रहे थे, वहां लोगों से बातचीत और जरुरी जानकारी लेने का कार्यक्रम था, इस बीच पूरी वैली पैक हो गई और हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई है। सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ प्रशासन एक्टिव हो गया और सबसे पहले संपर्क किया गया। बाद में रेस्क्यू के लिए टीमें भेज दी गई हैं।

मौके पर पहुंचने में लगेगा समय
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हेलीकॉप्टर को लैंड किया ​गया वह काफी दूर है, ऐसे में वहां पहुंचने में वक्त लग सकता है। मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी में पायलट ने हेलीकॉप्टर को खेत में उतारा।

सूचना मिलते ही मचा हड़कंप
पायलट ने सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सफलतापूर्वक एक खेत में लैंड करवा लिया था। हालांकि जैसी ये खबर पुलिस-प्रशासन को मिली तो उनमें भी हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित थे।

मुनस्यारी के मिलम के लिए निकले थे
जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और प्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदड़े हेलीकॉप्टर से ट्रेकिंग के लिए मुनस्यारी के मिलम के लिए निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में मौसम खराब हो गया और पायलट को हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मौसम खराब होने की वजह से पायलट को हेलीकाप्टर आगे ले जाना मुश्किल हो रहा था, जिस वजह से पायलट ने खेत में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+