ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के अंदर नजर आया अजगर, मची अफरा तफरी, ऐसे किया रेस्क्यू, Viral video
ऋषिकेश के रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखने से अफरा तफरी मच गई। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। घटना सुबह की बताई जा रही है, जब रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, इस बीच वहां पर यात्रियों की अजगर पर नजर पड़ी, जो कि रेलवे स्टेशन के अंदर रेंगता हुआ देखा गया।

जैसे ही यात्रियों ने अजगर देखा अफरा तफरी मच गई। हर तरफ शोर गुल हो गया। यात्री इधर उधर जाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने लगे। मौके से लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छेड़ा गया।
मौके पर मौजूद यात्री ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। काफी देर तक रेलवे स्टेशन के अंदर अफरा तफरी का माहौल देखा गया। अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। माना जा रहा है कि पास में जंगल होने से अजगर रेलवे स्टेशन तक पहुंचा होगा।
जिस जगह पर अजगर देखा गया, वहां पर कई बार यात्री भी आराम करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में रात्रि के समय या भीडभाड में किसी तरह की अप्रिय घटना हो सकती थी। बारिश के दिनों में भी सांप अपने बिलों से निकल कर इधर उधर पहुंच जाते हैं। इस वजह से भी इस तरह की घटनाएं इन दिनों ज्यादा नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications