मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं
देशभर में छठ महापर्व को मनाया जा रहा है। उत्तर भारत में मुख्य रूप से इस पर्व को मनाया जाता है। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्मयंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों को महापर्व की बधाई दी है।
पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए लिखा, आप समस्त प्रदेशवासियों को आस्था और समर्पण के पर्व "छठ पूजा" की हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य उपासना एवं संतान की दीर्घायु के लिए समर्पित यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए, ऐसी कामना करता हूँ।

बता दें कि छठ महापर्व पर महिलाएं सूर्य देव की अर्घ्य देकर प्रार्थना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि छठ पर्व पर व्रत रखने और सूर्य देव की प्रार्थना करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। छठ का व्रत रखने से संतान की आयु लंबी होती है, परिवार में समृद्धि आती है।
बता दें कि सिर्फ छठ ऐसा पर्व है जिसमे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है कि सूर्यदेव और उनकी पत्नी प्रत्युषा की छठ पर्व पर प्रार्थना की जाती है। इस दिन घरों में ठेकुआ बनाया जाता है और जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।
छठ महापर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस दिन लोग नए वस्त्र पहनकर घाट पर जाते हैं और सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान महिलाएं संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं। मान्यता है कि छठी मैय्या परिवार, संतान को लंबी आयु प्रदान करती हैं और घर में समृद्धि आती है।












Click it and Unblock the Notifications